A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

सरस्वती विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

शिवानी जैन की रिपोर्ट

सरस्वती विद्या मंदिर की मेधावी छात्रा को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

 

अलीगढ़।महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अलीगढ़ के जिलाधिकारी के साथ मेधावी छात्राओं का संवाद किया गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खैर रोड की कक्षा द्वादश की छात्रा वंदना चौधरी को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के लिए सम्मानित किया गया।प्रबंधक डॉ.राजीव अग्रवाल ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और विद्यार्थी का जिलाधिकारी से सम्मानित होना एक महत्वपूर्ण पल है।प्रधानाचार्य विजय प्रकाश शर्मा में कहा कि यह उनके लिए भी लिए गौरवान्वित पल है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये उपलब्धि छात्रा के जीवन को उज्ज्वल बनाएगी।शैक्षिक संयोजक अशोक कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी जबकि इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!