A2Z सभी खबर सभी जिले की

भीषण गर्मी से बचाव हेतु वाहन चालकों का शीतल ठंडा जल एवं ग्लूकोज पैकेट के वितरण।

भीषण गर्मी से बचाव हेतु वाहन चालकों का शीतल ठंडा जल एवं ग्लूकोज पैकेट के वितरण।

पाली: जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के गाजनगढ़ टोल पर भीषण गर्मी को देखते हुए वाहन चालकों,आम राहगीरों को ओआरएस के पैकेट एवं मीठा शरबत का वितरण किया गया है, जिससे दूर से आने वाले राहगीरों के इस तपती गर्मी मे राहत मिल सके। इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने कहा की ये सेवाएं निरंतर रूप से ग्रीष्म ऋतु में चलती रहेगी आगे कहा कि हमें मानव एवं जीव जंतुओं के लिए सेवा भाव रखना चाहिए साथ ही प्याऊ के साथ साथ आसमान में उड़ने वाले प्यासे परिंदों के लिए टोल के आस पास पौधों पर परिंडे लगाए गए हैं जिससे बेजुबान परिंदों को पानी मिल सकें।सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ ख़ान ने जल बचाने के महत्व के बारे मे जानकारी दी गई, क्यों कि अक्सर मारवाड़ में पानी की किल्लत ग्रीष्म ऋतु में हो जाती हैं। जिससे हम छोटे छोटे कार्यों मे ज्यादा पानी उपयोग करते हैं अगर हम दैनिक आधार पर थोड़ा थोड़ा जल बचाएंगे तो आने वाले समय मे जल की किल्लत नही होगी साथ ही आम जन को जल बचाने को मानना होगा सबसे बड़ा राष्ट्रीय धर्म। इस मौके पर टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।IMG 20250516 WA0065 IMG 20250516 WA0059 IMG 20250516 WA0057 IMG 20250516 WA0063 IMG 20250516 WA0061

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!