A2Z सभी खबर सभी जिले की

आबकारी वृत अकलतरा ,जिला जाँजगीर चांपा की ताबड़तोड़ कार्यवाही

जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद
जांजगीर चांपा
कलेक्टर के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब भंडारण पर कार्यवाही
दिनांक 18- 05-2025
कुल प्रकरण = 02
जप्ती मदिरा= 19लीटर महुआ शराब
धारा-34(1)(क)34(2) 59(क)=02 प्रकरण
आबकारी वृत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम खटोला थाना अकलतरा निवासी आरोपी हरिप सिंह पिता -नाथु राम,उम्र 35 वर्ष,साकिन खटोला, थाना अकलतरा,ज़िला -जाँजगीर-चाँपा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में भरा 12लीटर महुआ शराब बरामद होने व नगर पालिका परिषद अकलतरा वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार राय,पिता- विजय राय, उम्र- 33 वर्ष, निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 13,थाना अकलतरा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने प्लास्टिक बोरी में भरी 07 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर उक्त आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क34(2)एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिल्पा दुबे एवं मुख्य आरक्षक अनवर मेमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!