
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हर्ष महेन्द्र रामटेके नामक आरोपी चोरी के एक मामले में केंद्रीय कारागार में बंद था। जानकारी अनुसार नागपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गया। उसके फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। जानकारी अनुसार हर्ष रामटेके को पुलिस ने चोरी के मामले मे पकड़ा था। वह नागपुर केंद्रीय कारागार में कैद था । आरोपी की तबीयत खराब होने पर उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जानकारी अनुसार अस्पताल मे इलाज के दौरान 17 मई दोपहर वह आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। सोचने की बात है कि अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रहते हुए भी आरोपी हर्ष वहां से भागने मे सफल हो गया। जानकारी अनुसार आरोपी के अस्पताल के वार्ड से बाहर निकलते समय का दृश्य भी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। जानकारी अनुसार अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे मे वहां का एक सुरक्षा गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। अस्पताल के दरवाजे पर गार्ड के रहते हुए भी आरोपी दरवाजे को खोलकर बाहर निकल गया।जानकारी अनुसार आरोपी फरार होते समय गुलाबी रंग का टी शर्ट पहने हुए था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।






