A2Z सभी खबर सभी जिले की

आखिरकार शिक्षा विभाग जागा और न्यूजट्रैक पर लगातार छप रही खबरों का असर देखने को मिला

आखिरकार शिक्षा विभाग जागा और न्यूजट्रैक पर लगातार छप रही खबरों का असर देखने को मिला। जिलाधिकारी चन्दौली के निर्देश पर आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दौली ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर विकास खण्ड नौगढ़ के 60 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से नौगढ़ ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में हड़कंप मच गया।

 

इन विद्यालयों का हुआ निरीक्षण

निरीक्षण दल ने कम्पोजिट विद्यालय मझगाई, प्रा.वि. तेन्दुआ, पू.मा.वि. मझगॉवा,पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझगांवा, प्रा.वि. जयमोहनी मुसहर बस्ती, कम्पोजिट विद्यालय जयमोहनी, प्रा.वि. तिवारीपुर, कम्पोजिट विद्यालय सोनवार, प्रा.वि. जनकपुर, प्रा.वि.विशेषरपुर मुसहर बस्ती, कम्पोजिट विद्यालय मझगॉवा नई बस्ती, प्रा0वि0 लेड़हा, प्रा0वि0 चिकनी, पू0मा0वि0 चिकनी, प्रा0वि0 केसार, पू0मा0वि0 केसार, कम्पोजिट विद्यालय बैरगाड़, कम्पोजिट विद्यालय धनकुवॉरी कला, प्रा0वि0 पड़रियॉ, प्रा0वि0 नौबादी, कम्पोजिट विद्यालय गंगापुर, प्रा0वि0 टिकुरियॉ, पू0मा0वि0 जरहर समेत कुल 60 विद्यालयों का निरीक्षण किया।

 

 

खुली अनुपस्थित शिक्षकों की पोल, वेतन रोका

इस औचक निरीक्षण में दो सहायक अध्यापक और सात शिक्षा मित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का उस दिन का वेतन और मानदेय रोक दिया है। साथ ही, उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, जिससे उनसे उनकी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

अवस्थापना सुविधाओं और शिक्षण गुणवत्ता पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत 19 मानकों की जांच की और उन्हें सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। शिक्षकों को नियमित रूप से शिक्षक डायरी बनाने और उसे अपडेट करने, समय-सारिणी तैयार करने और निर्धारित पाठ्ययोजना के अनुसार ही पठन-पाठन कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए गए।

 

 

अधिकारियों ने विद्यालयों में नए छात्रों का नामांकन बढ़ाने, डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने और यू-डायस डेटा को समय पर भरने के लिए भी कहा। इसके अतिरिक्त, निर्धारित मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन, फल और दूध का वितरण सुनिश्चित करने और विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों को निपुण बनाने के लिए भी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अभिभावकों से भी की गई बातचीत

निरीक्षण दल ने विद्यालयों में उपस्थित अभिभावकों और समुदाय के अन्य सदस्यों से भी बातचीत की और उनसे विद्यालयों के संचालन और शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि न्यूजट्रैक पर लगातार शिक्षा विभाग से संबंधित खबरों के प्रकाशन के बाद यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके और छात्रों को बेहतर माहौल मिल सके। यह कार्रवाई न्यूजट्रैक की खबरों का ही नतीजा है, जिसने शिक्षा विभाग को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने पर मजबूर कर दिया है।

 

Tags:

Chandauli News

 

Similar News

Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

Chandauli News: ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

2025-05-18 21:32 IST

Chandauli News: बिना कनेक्शन, कैसा जलकर? चकिया नगर पंचायत की अनूठी पहल

2025-05-18 20:12 IST

Chandauli News: चंदौली में चिकित्सीय लापरवाही का गंभीर मामला: पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी की गुहार

2025-05-18 19:40 IST

Chandauli News: विधान सभा में चर्चा के बाद जागा प्रशासन, गंगा कटान को लेकर सपा विधायक संग किया निरीक्षण

2025-05-18 19:15 IST

Chandauli News: स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर प्रमुख सचिव का ज़ोर, चंदौली में

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!