A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस उपाधिछक यातायात के कार्यालय का वार्षिक niriksha

आज दिनांक 19.05.2025 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में संधारित संचिकाओं का विस्तृत अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित कांडों की नियमित समीक्षा की जाए और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं से लंबित कांडों का त्वरित गति से निष्पादन कराया जाए। इसके अतिरिक्त, नगर पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभावी रणनीतियों को लागू करने, प्रमुख यातायात स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!