A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुरादाबाद में 5 कपड़ा गोदाम में भीषण आग : 2 किमी दूर से दिख रहा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर मरादाबाद | अभी

GrUetewXkAEvg6kमुरादाबाद में बड़ा अग्निकांड हो गया। सोमवार रात
पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग
धीरे-धीरे 5 गोदाम में फैल गई है।
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर है। फायर कर्मी
आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी
भीषण लगी है कि आग की लपटें और धुएं के गुबार 2
Km दूर तक दिखाई पड़ रहा है। मौके पर चीख-पुकार
मची है। हादसा जिले के भोजपुर कस्बे का है।

आग के.पांच गोदाम मै भड़की दूर से दिखाई दे रही हैःकपड़ों में भड़की आग बहुत तेजी से फैल गई। लोग इधर-उधर
भागते नजर आए।
लोग पानी डालते रहे, आग फैली तो फायर ब्रिगेड को
कॉल किया
यह भीषण अग्निकांड सोमवार देर शाम को
हुआ।
भोजपुर से सटे रानी नागल में कपड़े के करीब 100 से
ज्यादा गोदाम है। यह पुराने कपड़े स्टोर किए जाते हैं।
सोमवार शाम को लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते
देखा।
शोर मचाते हुए लोगों ने पानी डालना शुरू किया। मगर
हवा चल रही थी, इसलिए आग तेजी से आसपास के
गोदाम में भी फैल गई । बुझाने का प्रयास करते हुए लोग
घबराए, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कॉल होने के
15 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
पहुंचने लगीं।
गोदाम में भड़की आग पर पानी की बौछार डाली जाने
लगीं। मगर एक-एक करके 5 गोदामों तक आग फैल
गई। इस वक्त 6 गाड़ियां आग पर पानी लगातार डाल
रही है, मगर आग फैलती जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!