A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

UP: मुरादाबाद में डेढ़ करोड़ के बंद हो चुके नोट बरामद, सीतापुर का सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, इसमें एक दिव्यांग

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट बरामद किए। कार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक यूपी पुलिस का गैरहाजिर सिपाही भी शामिल है। आरोपी पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का झांसा देकर ठगी करते थे।20250519 201840

20250519 194449

ःःबिलारी में पकड़े गए आरोपी – फोटो : संवादःडिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान डेढ़ करोड़ के पुराने और बंद नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रकम स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में दो बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है।वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे होंसपुरा की पुलिया और हमारा पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी में कार की डिग्गी से दो बोरियों में बंद 500 और 1000 के कुल 22,017 नोट बरामद हुए।
तीन आरोपी गिरफ्तार
उनकी कीमत एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये है। मौके से पुलिस ने मोहम्मद यासीन पुत्र फिरासत अली और मोहम्मद रियाज पुत्र रफीक अहमद (निवासी अहमदनगर अहमदाबाद, मदारी की मंडैया, थाना टांडा, जिला रामपुर) और विक्की गौतम पुत्र जगदीश सिंह (निवासी जलीलपुर बैटल, अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा) को गिरफ्तार किया है।तीन माैके से फरार, तलाश जारी
फैसल (निवासी सैदनगली, संभल), सत्तार (निवासी गुहावर, थाना नूरपुर, बिजनौर) और यूसुफ मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पुराने नोटों को कम कीमत पर नई करेंसी से बदलवाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। आरोपियों का यह भी दावा है कि कुछ बैंककर्मियों से उनकी सेटिंग थी, जिसके सहारे यह काम करते थे।
धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा
गिरफ्तार विक्की गौतम यूपी पुलिस में सिपाही है, जिसकी तैनाती सीतापुर में थी, लेकिन वह लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। वहीं आरोपी मोहम्मद रियाज दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!