
डीडवाना-कुचामन, 20 मई
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के त्तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई से बढ़कर 30 मई 2025 कर दी गई है।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्री जयपाल सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपना आवेदन दिनांक 30.05.2025 तक ऑनलाईन एसएसओ पोर्टल में “SJMS DSAP” आईकन के माध्यम से कर सकते है तथा आवेदन पत्रों में आक्षेप पूर्ति आवेदन की अंतिम दिनांक के 15 दिवस में कर सकते है।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थी की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्कूटी प्राप्त करने कि लिए जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पीपीओ नम्बर की प्रति, ऑनलाईन दिव्यांग प्रमाण पत्र, दिव्यांगता दर्शाई गई फोटो, ड्राईविंग लाइसेंस, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र (पूर्व में भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी योजना में स्कूटी प्राप्त नहीं करने का शपथ पत्र) आदि दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना में स्कूल या कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी या रोजगार करने वाले व्यक्ति ही पात्र होंगे। स्कूल या कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी को संस्था से अध्ययनरत का प्रमाण-पत्र तथा रोजगार करने वाले दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार से संबंधित प्रमाण पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।












