A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

फतेहपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

 

सीकर/फतेहपुर. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारतीय फौज द्वारा पाकिस्तान में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया गया, यह देश के इतिहास में एक सुनहरे अक्षर में लिखने वाली घटना है जिसके बाद पूरे देश भर में भारतीय फौज के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कस्बे के अमृत नाथ आश्रम के पास से महंत नर हरि नाथ जी महाराज द्वारा तिरंगा झंडा लहराकर यात्रा की शुरुआत की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे में बज रहे देशभक्ति गीतों ने हर किसी के मन में उमंग और उल्लास भर दिया। तिरंगा यात्रा कस्बे के चमडिया कॉलेज, चुरु बस स्टैंड, पुराने सिनेमा हॉल, बावड़ी गेट बस स्टैंड, छतरिया बस स्टैंड होते हुए कस्बे के श्री बुद्ध गिरी सिटी नेचर पार्क पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, राम अवतार रूथला, विनोद कटारिया, सुशील वाल्मीकि, अशोक शर्मा, विद्याधर, प्रमोद महरिया सहित सैंकड़ों की संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!