A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ बुजुर्ग का घर, शादी की खुशियों में पड़ा खलल

मंडला: तेज हवा और बारिश से 85 वर्षीय सोभा सिंह का घर गिरा, शादी की खुशियों में पड़ा खलल। समाजसेवी संगठनों ने की आर्थिक मदद।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर

#मंडला:18 मई को ग्राम बाहुर, पोस्ट पिपरिया निवासी 85 वर्षीय सोभा सिंह परस्ते के घर पर उस समय कहर टूट पड़ा, जब हल्की बारिश और तेज हवा के चलते उनके घर के पास खड़ा पुराना आम का पेड़ धराशायी हो गया।

दुर्भाग्यवश, इसी दिन सोभा सिंह अपने अनाथ नातिन की शादी की तैयारियों में जुटे थे और घर पर मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची, लेकिन गरीब बुजुर्ग का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण नातिन की शादी को एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष परस्ते ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित सोभा सिंह को अपनी ओर से ₹2000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, गोंडवाना संकल्प सेवा समिति के सदस्यों ने भी ₹1000 की मदद की। अन्य समाजसेवी व्यक्तियों ने भी ₹500 से ₹1000 तक की सहायता राशि प्रदान की। संतोष परस्ते ने स्वयं इन सभी सहयोग राशियों को मिलाकर कुल ₹6700 सोभा सिंह परस्ते को सौंपे।

इस अवसर पर संतोष परस्ते ने कहा कि यह दुख की घड़ी है और हर संभव मदद पीड़ित परिवार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे महान लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से ही पीड़ित को संबल मिलेगा।

सहयोग करने वाले महानुभाव:

1. गोंडवाना संकल्प सेवा समिति – ₹1000

2. संतोष परस्ते जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा – ₹2000

3. गणेश परते शिक्षक ग्राम बड़झर ब्लॉक मोहगांव जिला मंडला – ₹1100

4. ओमकार तिलगाम ग्राम केहरपुर तहसील व जिला मंडला – ₹1100

5. सेम परते पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन – ₹500

6. हेमराज मसराम – ₹500

7. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मंडला – ₹500

8. राजेंद्र परते जिलाध्यक्ष गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन मंडला – ₹201

Back to top button
error: Content is protected !!