A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*आपेरशन सिंदूर को जापान-यूएई का साथ, टोक्यो में सांसदों ने आतंकवाद पर बेनकाब किया पाक*

*आपेरशन सिंदूर को जापान-यूएई का साथ, टोक्यो में सांसदों ने आतंकवाद पर बेनकाब किया पाक*

           प्रेस विज्ञप्ति 
          टोक्यो,जापान

आपेरशन सिंदूर को जापान-यूएई का साथ, टोक्यो में सांसदों ने आतंकवाद पर बेनकाब किया पाक

जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भारत के दृढ़ और स्पष्ट रुख को दोहराया गया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इसे जड़ से समाप्त किया जाना चाहिए। जापानी मंत्री ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का न केवल समर्थन किया, बल्कि हालिया पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा शोक भी व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि हमने भारत का पक्ष बहुत दृढ़ता से रखा। जापानी विदेश मंत्री ने हमारे विचारों की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने संयम दिखाकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर द्वारा उन्हें दी गई जानकारी का भी उल्लेख किया और इस लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही।

आबुधाबी में हिंदुस्तान ने खोली आतंक के पनाहगार की पोलखोल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान की सच्चाई से दुनिया को रू-ब-रू करवाने के लिए विभिन्न दलों के भारतीय सांसद अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अहम बैठक की। इस दौरान सांसदों की यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के रक्षा मामलों, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डा. अली राशिद अल नुमामी से भी मुलाकात हुई। डा. अली राशिद ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती।

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!