

नई दिल्ली: भारत में आज कोविड-19 के 257 सक्रिय मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें अधिकांश मरीज़ हल्के लक्षणों के साथ हैं और घर पर ही इलाज कर रहे हैं।
इस महीने अब तक सबसे अधिक 273 मामले केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 66, महाराष्ट्र में 56, कर्नाटक में 35 और दिल्ली में 23 नए केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में सभी मरीज़ होम क्वारंटीन में हैं और किसी में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।
महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुछ मौतें दर्ज की गई हैं, हालांकि अधिकारियों ने बताया कि ये सभी मरीज़ पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
इस बार कोविड का JN.1 वेरिएंट प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेरिएंट तेज़ी से फैलता है, लेकिन अधिकतर मामलों में लक्षण बेहद हल्के होते हैं और अस्पताल में भर्ती की ज़रूरत नहीं पड़ती।
सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है और आम जनता से मास्क पहनने, भीड़भाड़ से बचने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है।




