A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

महाराजपुर में नई दुकान पर चोरों का धावा: हज़ारों का सामान पार!

सुनसान सड़क पर चोरों का आतंक: नई किराना दुकान बनी निशाना

IMG 20250525 WA0000वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर

सुनसान सड़क पर चोरों का आतंक: नई किराना दुकान बनी निशाना

Mandla crime news :–जिला मुख्यालय के उपनगर महाराजपुर पौड़ी से मोहन टोला बाईपास पर हाल ही में खुली एक किराना दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दुकान खुलने के महज एक सप्ताह के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे दुकान मालिक को करीब 20-25 हजार रुपये के किराना सामान का नुकसान हुआ है।

  • वारदात का विवरण

दुकान मालिक सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीते सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात चोरों ने उनकी दुकान में सेंध लगाई। सुजीत रोजाना की तरह शाम को दुकान बंद करके घर गए थे, लेकिन जब सुबह दुकान खोलने आए तो नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती किराना सामग्री गायब थी। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोर लगभग 20-25 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।

  • पुलिस जांच जारी

बताया गया कि इस मामले की शिकायत महाराजपुर थाना पुलिस में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक चोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात के पीछे किसी स्थानीय चोर गिरोह का हाथ हो सकता है।

  • सुनसान मार्ग और सुरक्षा की कमी

बताया गया कि जिस मार्ग पर यह दुकान स्थित है, वह पूरी तरह से सुनसान है और रात के समय यहाँ घना अंधेरा रहता है। यह स्थिति चोरों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है। इसके साथ ही यह मार्ग शराबियों का अड्डा भी बन गया है, जो एकांत का फायदा उठाकर यहाँ जाम छलकाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस स्पॉट पर गश्त बढ़ाने की मांग की है जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!