A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

भूमि संसाधन विभाग के युवा सलाहकार ने किया जिले का भ्रमण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो रिपोर्ट

भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के युवा सलाहकार ने किया जिले का भ्रमण

IMG 20250525 WA0093IMG 20250525 WA0097IMG 20250525 WA0096 1IMG 20250525 WA0099

📝  खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के युवा सलाहकार श्री विपुल मित्तल द्वारा खरगोन जिले के प्रवास के दौरान (वाटर शेड प्लस) परियोजना क्रमांक -1 खरगोन, विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री मित्तल ने परियोजना में नर्सरी स्थापना, सोलर ग्रिड, आजीविका गतिविधियों एवं शासकीय भूमि पर थाईअमरूद पौधा रोपण चेक डेम निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कार्यों के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

 

    परियोजना अधिकारी श्री रमाकांत पाटीदार ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिले है। भूमिगत जल वृद्धि के साथ सिंचाई का रकबा बढ़ा है। किसानों की आय में इजाफा होकर आजीविका के नए संसाधनों का सृजन हुआ हैं। आगामी समय के लिए 300 किसानों के साथ परियोजना में व्यावसायिक सब्जी उत्पादन का कार्यक्रम लिया गया है। जिसक विस्तारीकरण परियोजना क्षेत्र में गठित कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से होगा जो किसानों की आय वृद्धि का एक अच्छा जरिया होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!