
कन्या शिक्षा परिसर खरगोन में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
कन्या शिक्षा परिसर खरगोन की विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 15 जून 2025 तक आवेदन जमा किये जायेंगेl प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर खरगोन श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर खरगोन (मेनगांव) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश विद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा 1वी की रिक्त सीटों पर कक्षा 10वी के प्राप्तांक के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए केवल अनुसूचित जन जाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत प्राप्तांक परीक्षा उत्तीर्ण की है वे आवेदन कर सकते है।
कक्षा 7वीं में 5 बालिका एवं कक्षा 11वीं में 17 बालिका की सीटें रिक्त है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 15 जून 2025 तक आवेदन कन्या शिक्षा परिसर खरगोन (मेनगांव) में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची एवं जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी सलग्न करना है तथा आवेदन पर कम से कम 2 मोबाईल नंबर लिखना है l
[yop_poll id="10"]




