
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जन अभियान परिषद विकासखंड भगवानपुरा के ग्राम भगवानपुरा व आदि गांवो में जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जल बचाव पर शपथ का आयोजन किया गया। विकासखंड समन्वयक महेश खराड़े ने बताया कि 30 मार्च सें 30 जून तक चलने वाले अभियान में जल को सहेजने की शपथ दिलाई गईं। साफ-स्वच्छ निर्मल जल बहे यह सन्देश ग्रामीणों शपथ के माध्यम सें दिया गया। नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ-साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ सफाई, निरंतर की जा रही है। जल स्त्रोतों के आस पास हेडपम्प पर पानी के सॉफ्ट गड्डे बनाये जा रहे है। ग्राम स्तर पर समाज की सहभागिता के साथ-साथ जल संरक्षण व जागरूता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अभियान को इस तरह से नियोजित किया जा रहा है जिससे यह अभियान समाज और सरकार की सहभागिता से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बन सके। इस दौरान परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, मांगीलाल सोलंकी, नवांकूर के दिनेश माझन, बालू गरासे प्रस्फुटन समिति के सदस्य छात्र-छात्राए सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
[yop_poll id="10"]




