A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद : दुबई से सोने की तस्करी करने वाले चार युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, लाखों का सोना

 

मुरादाबाद : दुबई से सोने की तस्करी करने वाले चार युवक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, लाखों का सोना बरामद।

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

मुरादाबाद । एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में इस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए इन चारों तस्करों की जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी सतपाल अंतिल को इनपुट मिला था कि कुछ लोग दुबई से सोना तस्करी का काम बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर इन सोना तस्करों की तलाश में एसओजी की टीम के साथ थाना मूंढापांडे की फोर्स को लगा गया था।

एसपी सिटी ने बताया कि कल रात जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आती नजर आई पुलिस टीम ने जब कार सवार इन तस्करों को रोकने का प्रयास किया तब इन तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी कार्यवाही में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी और कुछ देर बाद आमने सामने हुई फायरिंग के बाद चार सोना तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इन तस्करों द्वारा जिस तरह यह सोना छुपा कर लाते थे उससे जानकर हैरान रह गए।

यह लोग कैप्सूल में सोना भरकर उसे पानी के साथ दवा की तरह पेट में डाल लिया करते थे। इतना ही नहीं कस्टम नेटवर्क को भी यह तस्कर पूरी तरह चकमा देकर बड़ी आसानी से एयरपोर्ट से बाहर आ जाया करते थे। फिर किसी स्थान पर शौच के माध्यम से सोना भरा कैप्सूल पेट से बाहर निकाल लिया करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि इनके कब्जे से अबतक लाखो रुपयों की कीमत का सोना बरामद किया जा चुका है। इतना ही नहीं सोने की बरामदगी के साथ साथ इन सोना तस्करों के कब्जे से तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!