
पुरदिलनगर
बीते वर्ष हुई बारिश से कस्बे में कई इलाकों में जबरदस्त जलभराव हुआ था। हजारों लोग परेशान हुए थे। नगर पंचायत के जल निकासी के इंतजाम की पोल खुल गई थी। बीते वर्ष की घटनाओं से भी नगर पंचायत ने कोई सबक नहीं लिया है। अब तक नगर के नालों और नालियों की सफाई नहीं हुई है, जबकि मानसून जल्द आने वाला है।
नगर में साफ-सफाई से लेकर जलनिकासी तक की व्यवस्था करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। मानसून आने से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर साल नालों की सफाई पर मोटा बजट पानी की तरह बाहर जाता है। पिछले साल भी पंचायत ने नालों की सफाई का कार्य कराया था। इसके बावजूद कस्बे के विभिन्न इलाकों में जलभराव हुआ था। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष भी मानसून आने वाला है। अभी तक कस्बे के विभिन्न इलाकों में नाले व नालियां अटी पड़ी है। इससे साफ है कि इन इलाकों के बाशिंदे इस वर्ष भी जलभराव की समस्या झेलेंगे।
डॉक्टर शैलेंद्र त्रिवेदी ने बताया है कि जलभराव कस्बे की प्रमुख समस्याओं में से एक है।बारिश में इस बार भी जलभराव की स्थिति बनेगी। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि जलेसर रोड बालाजी मंदिर चौराहे पर कई वर्षों से नाला चौंक पड़ा है बारिश आने पर नाले का पानी खेतों की तरफ जाता है जिससे कि किसानों की फसल बर्बाद होती है और समस्या का सामना करना पड़ता है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग बंटी आर्य ने बताया है कि कस्बे के नाले- नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या को लेकर वो जिलाधिकारी से मिल चुके और नगर में टीम सर्वे भी कर चुकी है जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।नालों की सफाई का कार्य चल रहा है समस्या का जल्दी समाधान किया जाएगा
- संदीप सारस्वत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पुरदिलनगर राजकुमार संवाददाता ब्लॉक






