A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सागर जिले के 1000 किसान मेले में हुऐ लाभान्वित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कृषि उद्योग समागम 2025 के अंतर्गत सागर जिले से 1000 किसानों ने नरसिंहपुर में आयोजित कृषि मेले में भाग लिया और इससे लाभांवित हुए। इस मेले में भाग लेकर किसान अत्यंत उत्साहित नजर आए। मेले में प्रदर्शित विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रा रीपर, बेलन, रीपर बाइंडर आदि को देखकर किसान अंचभित रह गए। ये मशीनें किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं, जिससे खेती के कार्यों में दक्षता और उत्पादकता बढ़ेगी। खुरई विकासखंड के हिमवासिनी कृषक उत्पादक संगठन द्वारा मेले में शरबती गेहूं सी-306 का जैविक स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल के माध्यम से विभिन्न जिलों से आए किसानों एवं अधिकारियों को जैविक गेहूं खरीदने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, आकाश चौरसिया द्वारा जैविक मसालों एवं मल्टी लेयर खेती की जीवंत प्रस्तुति ने किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित किया। सागर जिले के किसानों ने कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। किसानों ने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे कृषि मेलों एवं सम्मेलनों का आयोजन होता रहेगा, जिससे उन्हें नई तकनीकों एवं साधनों से अवगत होकर कृषि को और लाभकारी बनाया जा सके।Screenshot 20250527 192928

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!