A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़नागपुरमहाराष्ट्र

बिलासपुर में चौक चौराहों पर सिग्नल में लेफ्ट फ्री लेन में बाइक, वाहन खडे करने पर जुर्माना

20250528 114805

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर में अब चौक चौराहों में लगे सिग्नलों में लेफ्ट फ्री लेन अब मोटरसाइकिल या अन्य दूसरे वाहन खड़े किये जाने पर तीन सौ रूपय का जुर्माना दंड स्वरूप देना पड़ेगा। यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए इस नियम का कड़ाई के साथ अमल मे लाना शुरू कर दिया है। नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों पर कार्यवाही की जायेगी। जानकारी अनुसार नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की निगरानी हाईटेक तरीके से होगी। मंगलवार को बिलासपुर शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर सिग्नल पॉइंट्स पर लेफ्ट लेन में वाहन खड़े करने पर 300रूपय जुर्माने की चेतावनी देने वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त इन जगहों पर ट्रैफिक जवानों की भी तैनाती की गई है। ट्रैफिक जवान यातायात नियम पालन सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी चालान काटने की कार्यवाही भी करेगी। शहर में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर यह कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर शहर की आउटर सड़कों पर हादसों की निगरानी एवं सुरक्षा को ध्यान देते हुए नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाने की भी योजना है। जानकारी अनुसार इसके लिए यातायात पुलिस ने रायपुर रोड, लालखदान, पेन्ड्रीडीह, सीपत, रतनपुर, कोटा, मोपका बाईपास सहित शहर से बाहर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों के प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा गया है। कई बार मौखिक रूप से समझाइश के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नही करते, अब यातायात पुलिस लेफ्ट फ्री लेन की निगरानी के साथ साथ सख्त कार्यवाही भी करेगी जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बन सके।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!