?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक , वन विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने के लिए लगा रहे हैं फर्जी रिपोर्ट 

जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक , वन विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने के लिए लगा रहे हैं फर्जी रिपोर्ट 

Screenshot 20250528 160645

पंकज चौबे सिद्धार्थनगर
जनसुनवाई के पोर्टल पर की जा रही शिकायतों पर सही तरह से निस्तारण न करना व फर्जी आख्या लगा कर अधिकारीगण न कि शिकायतकर्ता को गुमराह कर रहे है बल्कि मुख्यमंत्री को भी झांसा देने में पीछे नही है। जिससे जनता का विश्वास सरकार से व इस पोर्टल से उठ गया है।
बताते चले कि जनसुनवाई जोकि उत्तर प्रदेश शासन से मुख्यमंत्री की निगरानी में लोक शिकायत अनुभाग-5द्वारा संचालित है। जिसका उद्देश्य प्रभावी शिकायत प्रबंधन, निवारण और निगरानी के लिए एक एकीकृत कंप्यूटरीकृत प्रणाली जन सुनवाई का विकास जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों में चल रही शिकायत प्रबंधन प्रणालियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समाहित किया जाना जिससे नागरिकों तथा शासन /विभागों के बीच सुगम एवं पारदर्शी संवाद स्थापित किया जा सके साथ ही इस प्रणाली में दर्ज शिकायतों का अनुश्रवण मुख्यमंत्री कार्यालय के लोक शिकायत विभाग द्वारा किया जाता है ।अर्थात जनसुनवाई की शिकायत पर फर्जी आख्या लगाना साफ साबित है कि विभाग या विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता को ही नही बल्कि सूबे के मुखिया को भी गुमराह करना है।
ऐसा ही ताजा मामला विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत हलौरा का है, जहा ग्राम पंचायत के सरकारी जमीन में लगे पेड़ को अबैध कटान कर लिया गया व वन विभाग में तैनात कर्मचारी के ट्रैक्टर पर लादकर ले जाया गया,जिसका वन विभाग के आधिकारी के द्वारा बचाव किया जा रहा है,जहा उक्त आधिकारी मंत्राम के द्वारा अपने कर्मचारी को बचाने को लेकर फर्जी रिपोर्ट लगा दिया गया
Back to top button
error: Content is protected !!