?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरी

स्वच्छता-संवर्धन की साधिका: डॉ. ईरा श्रीवास्तव के द्विवर्षीय जनसेवा पथ पर पर्यावरण मित्र समूह का भावपूर्ण अभिनंदन

स्वच्छता-संवर्धन की साधिका: डॉ. ईरा श्रीवास्तव के द्विवर्षीय जनसेवा पथ पर पर्यावरण मित्र समूह का भावपूर्ण अभिनंदन

स्वच्छता-संवर्धन की साधिका: डॉ. ईरा श्रीवास्तव के द्विवर्षीय जनसेवा पथ पर पर्यावरण मित्र समूह का भावपूर्ण अभिनंदन

FB IMG 1748538205888
लखीमपुर, 29 मई 2025 नगर को स्वच्छता, सौंदर्य और सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने वाली नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव के सफल द्विवर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर पर्यावरण मित्र समूह ने उन्हें ससम्मान अभिनंदित किया।समूह की कोर कमेटी अध्यक्ष निवास स्थित कैंप कार्यालय पहुँची, जहाँ उन्होंने डॉ. श्रीवास्तव को पुष्पहार, शाल एवं उपहार स्वरूप हरित पौधा भेंट कर न केवल उनके प्रयासों की सराहना की, बल्कि शेष कार्यकाल हेतु शुभेच्छाओं के साथ नगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर व हरित बनाने के संकल्प में सहभागी बनने का विश्वास भी व्यक्त किया।समारोह में अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में नगरवासियों के विश्वास एवं स्नेह के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि वे अपने शेष कार्यकाल में लखीमपुर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पार्कों का नव निर्माण, सड़कों व गलियों की सुदृढ़ता, स्वागत द्वार, सुव्यवस्थित हाट-बाज़ार, प्रेक्षागृह एवं पार्किंग जैसी सुविधाओं की परिकल्पना को साकार करने का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह की कोर कमेटी से राममोहन गुप्त (मीडिया प्रभारी), संजय गुप्ता, मयूरी नागर, सुमन श्रीवास्तव, अनुश्री गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, रश्मि महेन्द्र, सीमा गुप्ता तथा सपना कक्कड़ सहित ओजस्विनी फाउंडेशन के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।समस्त जनों ने नगर के सुनहरे भविष्य हेतु एकजुटता और सहयोग का संकल्प दोहराया।

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Back to top button
error: Content is protected !!