A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा में आदित्य को कास्य पदक

वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन प्रक्रिया के लिए नियुक्त

IMG 20250604 172654

चंद्रपुर:-

दिनांक ३०,३१ मई से १ जून २०२५ कालावधि में ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की मान्यता व ग्रेपलिंग असोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र की द्वारा आयोजित महाराष्ट्र के नाशिक जिल्हे में १८वी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग अजिंक्यपद स्पर्धा संपन्न हुई, जिसमे संपूर्ण भारत के २५ भिन्न भिन्न राज्यों के अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जिसमे स्थानिक पैंथर्स स्पोर्ट्स अकैडमी, चन्द्रपुर के आदित्य बाजीराव निकालजे, अलोक जगन दुर्गम व् कू. रिया नवनीत कातकर ने महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए काफी रोमांचक मुकाबले खेले, जिसमें गी ग्रेपलिंग में ५४ किग्रा वजन गत में हिमाचल प्रदेश के पहलवान को मात देते हुए आदित्य बाजीराव निकालजे ने कास्य पदक अपने नाम किया, उसी प्रकार ५३ किलो में कु. रिया नवनीत कातकर व् अलोक जगन दुर्गम ने ७७ किग्रा में पांचवा स्थान प्राप्त किया  उसी प्रकार नागपुर विभाग ने कुल ६ मेडल प्राप्त किए इन सब खिलाडीयो ने अपने जीत और सफलता का श्रेय अपने माता पिता, अपने सहयोगी व कोच श्री. मुकेश पाण्डेय (NIS कोच) को दिए. तथा चंद्रपुर डिस्ट्रिक्ट ग्रेपलिंग असोसिएशन के अध्यक्ष श्री. उमेश पंधरे, सचिव श्री. मुकेश पाण्डेय, श्री. संजय पारधी, श्री. सुमित शुक्ला, श्री. भुषण देशमुख, श्री. अनिल ठाकुर, ने सभी खिलाडियों का चंद्रपुर जिल्हे में आते ही स्वागत किया व् सभी का हार्दिक अभिनंदन किया और आगे होने वाले अंतरराष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं दी.

 

IMG 20250601 183135

 

Back to top button
error: Content is protected !!