A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

IMG 20250605 WA0108

 

मुंगेर (बिहार ) : बी.एस.एस. क्लब ग्रीन पाठशाला रोसड़ा समस्तीपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यातायात पुलिस उपाधीक्षक मुंगेर प्रभात रंजन एवं ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन के हाथों सम्मानित मुंगेरीलाल हीरो राजन कुमार अब मुंगेर लौट आये है।अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर गांव में हो रही सोशल एक्टिविटी में शामिल होना कोई हीरो राजन कुमार से सीखे।कई अच्छे कार्यक्रमो का हिस्सा बने हीरो राजन कुमार युवाओं के बीच अपने अनुभवों को साझा करते रहते हैं।यही वजह है कि कहानी के पात्र हो या फिर धारावाहिक का किरदार सब को एक साथ अपने में समाहित करते हुए हीरो राजन कुमार सच के मुंगेरीलाल है,जो खुली आंखों से सपने देखते है और उसे पूरा करके ही दम लेते है।मुंगेर को अपने मुंगेरीलाल पर गर्व है।समस्तीपुर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हीरो राजन कुमार ने युवाओं को प्रेरित किया।

वैसे तो हीरो राजन कुमार की फील्ड अलग है।वह अभिनय के क्षेत्र में कमाल करते हैं।दुनिया भर में लोग इन्हें चार्ली चैपलिन द्वितीय के नाम से बुलाते हैं।कई बड़े राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में इनकी शिरकत होती है।

मगर गांव देहात में जाकर वहां के युवाओं को प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी हीरो राजन कुमार की है।

यही वजह है कि रोसड़ा पहुंचकर सफलतापूर्वक पूरा समय देकर इन्होंने युवाओं में उत्साह भरा। मोटिवेशनल कार्यक्रम को सफल बनाया। ग्रामीणों का इन्हें बेपनाह प्यार मिला।

ग्रीन पाठशाला के अभियान को राजन कुमार ने समझा इस पर अमल किया और लोगो को प्रेरित भी किया। राजन कुमार वाकई एक ब्रांड एंबेसडर हैं।जिस तरह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात,उनसे सम्मान लेना और उनके समक्ष अपनी कविता सुनाना बड़ी बात है।आने वाले समय मे हीरो राजन कुमार और भी ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। मुंगेरीलाल ने एक बार फिर मुंगेर का नाम रौशन किया है,प्रभात रंजन ने राजन को मुंगेर का धरोहर कहा यह सम्मान मुंगेर का सम्मान है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!