

ग्राम पंचायत खारड़ा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजन
पाली रोहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारड़ा में हर मांह के प्रथम गुरुवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है आज दिनांक 5 जून 2025 को जनसुनवाई प्रभारी तहसीलदार रोहट प्रकाश पटेल की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में गाजन गढ़ की सीमा का सीमांकन करने चतराड़ा भाकरी में आबादी का सिमांकन करने व बिजली पानी की समस्याओं का ग्रामवासियों ने अवगत कराया। इस मौके पर आर आई ढाबर वासुदेव, पटवारी अनोप सिंह भाटी,वी डी ओ श्याम सिंह बिश्नोई वार्ड पंच मांगीलाल मेघवाल ,उदाराम, कालूराम ,भाना राम, अनूप बावरी,रमेश सिंह सोलंकी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।





[yop_poll id="10"]




