A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सम्मेलन में शामिल हुए पिपरवार के कार्यकर्ता।।

IMG 20250611 WA0036यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सम्मेलन में शामिल हुए पिपरवार के कार्यकर्ता।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी । यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन पिपरवार क्षेत्रीय समिति के कार्यकर्ता बुधवार को सीसीएल के भुरकुंडा एरिया में आयोजित यूनियन के 13 वा सम्मेलन मे शामिल हुए।जानकारी के मुताबिक यूनियन के सभी कार्यकर्ता बुधवार की सुबह पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और एक साथ सम्मेलन में भाग लेने के लिए भुरकुंडा एरिया के लिए रवाना हुए।इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला और क्षेत्रीय सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिपरवार क्षेत्रीय समिति से 10 प्रतिनिधि शामिल हुए।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में यूनियन को मजबूत बढ़ाने सहित कोयला मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा यूनियन के द्वारा किए जा रहे संघर्ष और आंदोलन पर प्रकाश डाला जाएगा।साथ ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला, कार्यकारी अध्यक्ष धनेश्वर गंझु,क्षेत्रीय सचिव अरविंद शर्मा,मोहम्मद रहमतुल्लाह, सेवक गंझु,ऋषिकेश मिश्रा, सरजू सिंह,तेजू गंझु,सुखदेव राम,कयूम अंसारी सहित यूनियन के अन्य लोगों के नाम शामिल है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!