A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

शहीद शक्तिनाथ महतो का चित्र लगेगा प्रखंड सभागारों में, जिला परिषद ने दिए निर्देश

 

कतरास/ शहीद शक्तिनाथ महतो की स्मृति में जिला परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिनांक 24 दिसंबर 2024 को सम्पन्न जिला परिषद बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जिला परिषद सभागार सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों के सभागारों में शहीद शक्तिनाथ महतो का चित्र लगाया जाएगा।

 

इस क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने धनबाद जिले के सभी प्रखंड प्रमुखों को पत्र प्रेषित कर इस प्रस्ताव के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

 

जिला परिषद का यह कदम शहीदों के सम्मान को समर्पित है और जनप्रतिनिधियों व आम जनता के बीच राष्ट्रसेवकों के प्रति सम्मान भाव को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।


शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिवप्रसाद महतो की प्रयासों का दिखने लगा असर

 

धनबाद: शहीद शक्तिनाथ महतो की स्मृति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए स्मारक समिति के सचिव शिवप्रसाद महतो द्वारा किए जा रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। उनकी सतत पहल और जनसंपर्क के फलस्वरूप शहीद शक्तिनाथ महतो को सम्मान देने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर भी सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

हाल ही में जिला परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार, जिला एवं प्रखंड स्तर के सभागारों में शहीद शक्तिनाथ महतो का चित्र लगाने की प्रक्रिया में शिवप्रसाद महतो के लंबे समय से जारी संघर्ष और समर्पण का प्रतिफल माना जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भावी पीढ़ी को प्रेरित करने वाला कदम बताया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!