A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बहरोल पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को किया गया गिरफतार

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। विकाश कुमार शाहवाल, पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन में डॉ. संजीव कुमार ऊईके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं प्रदीप वाल्मीकि, एस.डी.ओ.पी. बंडा के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा थाना बहरोल में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 104/25, धारा 296, 115(2), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उनके निवास स्थान से दस्तयाब कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।श्रीराम पिता गुलझार सिंह लोधी, उम्र 35 वर्ष,
भरत सिंह पिता देवी सिंह लोधी, उम्र 38 वर्ष
(दोनों निवासी ग्राम कुल्ल, थाना बहरोल)
उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर न देने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त आलाजरब भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बंडा में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त कर दोनों को उपजेल बंडा भेजा गया। कार्रवाई में थाना बहरोल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक, तूफान कोली, प्रधान आरक्षक , नरेन्द्र सिंह, आरक्षक, सुरेश पटेल, आरक्षक , विवेक, महिला आरक्षक, हर्षाली अवस्थी, महिला आरक्षक,गोमती ठाकुर एवं महिला आरक्षक काजल अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!