?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशबस्ती

लालगंज क्षेत्र में मासूम से दरिंदगी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

अजीत मिश्रा (खोजी)

।।बस्ती।।

।। लालगंज क्षेत्र में मासूम से दरिंदगी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, 25 दिन से युवक को बिना पेशी थाने में बैठाया।।FB IMG 1750559018571

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिद्धनाथ में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में पुलिस की जांच कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।पीड़ित परिवार और गांववालों के अनुसार, राजमन नामक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और कहा था कि सुबह तक छोड़ दिया जाएगा, लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी उसे न तो छोड़ा गया है, न ही न्यायालय में पेश किया गया। इतना ही नहीं, गांव के कई लोगों का डीएनए टेस्ट भी कराया गया, लेकिन मामले का कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकल पाया।गांव वालों का कहना है कि यदि राजमन किसी अपराध में दोषी नहीं है तो उसे तत्काल रिहा किया जाए, और अगर कोई सबूत है तो कानून के अनुसार न्यायालय में पेश किया जाए।इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाओं सहित तमाम सामाजिक संगठनों के नेताओं ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा!

मांग है कि इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच हो और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह प्रताड़ित न किया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!