A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी में 15 हजार घूस लेते दीवान सहित दरोगा गिरफ्तार, लूट में जेल भेजने की दी थी धमकी

वाराणसी में 15 हजार घूस लेते दीवान सहित दरोगा गिरफ्तार, लूट में जेल भेजने की दी थी धमकी

वाराणसी में 15 हजार घूस लेते दीवान सहित दरोगा गिरफ्तार, लूट में जेल भेजने की दी थी धमकी

चन्दौली जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो उसे एंटी करप्शन ही पाठ पढ़ाती है। लगातार घूसखोर पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर एंटी करप्शन टीम ने ₹15 हजार घूस लेते मंडुवाडीह थाने में तैनात दरोगा अभयनाथ तिवारी और दीवान शक्ति सिंह यादव को अरेस्ट किया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कैंट थाने में अभियोग (FIR) दर्ज की गई है।बढ़ा दूंगा लूट की धारा

 

बौलिया (लहरतारा) निवासी आकाश गुप्ता ने एंटी करप्शन टीम के कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज करवाई। आरोप था कि उसकी शराब के दुकान के बगल में सैलून की दुकान है। आकाश की शराब के दुकान के मैनेजर मनीष गुप्ता से झगड़ा होने पर आकाश के खिलाफ केस रजिस्टर्ड हुआ। जिसकी विवेचना अभयनाथ तिवारी कर रहे थे। आरोप है कि अभयनाथ 25 जून को आकाश के घर गए और धमकी दी कि “निर्णय तुम्हारे हाथ में है, तुम अपने भाई विकास गुप्ता को गवाह बनाना चाहते हो कि मुल्जिम बनाना चाहते हो”। ₹15 हजार रुपएदे दो तो तुम्हारे भाई को गवाह बना दूंगा नहीं तो मुल्जिम बनाकर लूट की धारा बढ़ा दूंगा। पीड़ित के शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजना तैयार की। दोपहर 1:12 बजे दरोगा अभयनाथ ने आकाश को पैसे के साथ थाने के पास बुलाया। 1:26 बजे आरोपी दरोगा अभयनाथ तिवारी दीवान शक्ति सिंह यादव के साथ थाने के बगल में आकाश से मिला और दीवान को पैसे पकड़ने का इशारा किया। दीवान ने जैसे ही पैसे लेकर जेब में डाले एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। दरोगा और दीवान जब तक कुछ समझ पाते एंटी करप्शन टीम ने कैंट थाने लेकर पहुंची और केस रजिस्टर्ड करवा दिया।थाना प्रभारी पर भी लगाया आरोप

 

एंटी करप्शन टीम ने बताया कि आकाश गुप्ता द्वारा मौखिक आरोप लगाया गया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे पकड़कर थाने ले गए थे। अगले दिन उसके आकाश के भाई विकास को बुलाकर दबाव डालने लगे और ₹35 हजार लेकर BNS की धारा 170 में चालान कर दिया था, पैसे न देने पर असलहा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी गई थी। एंटी करप्शन ने कहा है कि इस सम्बन्ध में उनके द्वारा अलग से जांच की जाएगी। 2023 बैच का है दरोगा

 

एंटी करप्शन टीम ने बताया कि गोपालपुर (भटनी) देवरिया निवासी दरोगा अभयनाथ तिवारी की दरोगा पद पर भर्ती 2023 में हुई थी। वहीं, हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह यादव कोटवा नारायणपुर (नरही) बलिया के निवासी है, इनकी यूपी पुलिस में भर्ती 2005 में हुई है। दोनों के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में एफआईआर दर्ज कराया है।

Back to top button
error: Content is protected !!