A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

मोहनपुर में उधवा तथा राधानगर भाजपा मंडल की संयुक्त बैठक का हुआ आयोजन

FB IMG 1751095593751
बैठक में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री, जिला अध्यक्ष व अन्य

ब्यूरो चीफ: पृथ्वीराज सरकार (साहिबगंज)

 

साहिबगंज/उधवा: उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत सचिवालय में शुक्रवार की देर शाम को भाजपा उधवा मंडल व राधानगर मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक उधवा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय की अध्यक्षता व साहिबगंज भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित थे।इस दौरान बैठक में झारखंड सरकार के भ्रष्ट नीतियों के विरोध में एक दिवसीय प्रखंड कार्यालय का घेराव व विरोध प्रदर्शन की सफलता को कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। वही कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का घेराव व विरोध प्रदर्शन की सफलता को हुंकार भरा।बैठक में जिला महामंत्री गौतम यादव,राधानगर मंडल के संगठन महापर्व के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल,पंकज घोष,राधानगर मंडल महामंत्री तमाल मंडल,निमाई मंडल,मधु मंडल,धर्मराज मंडल,हीरामन पासवान,जयकुमार मंडल,विश्वजीत मंडल,राहुल भगत,मनोज ठाकुर,संदीप घोष,सुबेश मंडल,राहुल मंडल,कमलकांत साहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!