A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

नगर निगम नही कर रहा कचड़ा का उठाव, दुर्गंध से  हटियावासी का हो रहा है जीना मुहाल

 

 

कतरास क्षेत्र में कई महीनों से कचरा साफ नहीं किया जा रहा है ओर साफ सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। लोगों को ना तो निर्बाध रूप से पानी ही मिल पाता है और ना ही बिजली। जो सबसे प्रमुख कार्य है कचड़ा का उठाव करना वो तो होता ही नही है। कचड़ो के दुर्गंध से हटिया में फैल रहा है महामारी की आशंका, दहशत में लोग* नगर निगम वार्ड संख्या एक अंतर्गत कतरास बाजार बकरी हटिया में कई महीनो से कचड़ो का अंबार लगा हुआ है, जिसे नगर निगम के द्वारा उठाव नहीं किया जा रहा है। नगर ननिगम कर्मी साफ सफाई को लेकर तनिक भी गंभीर नही दिख रहे हैं। बता दे की हर रोज हटिया में सब्जी बेचने वालों का बचाव हुआ सड़ा गला सब्जी आलू, प्याज एवं बगल में चल रहे होटल का कूड़ा कचड़ा भी उसी जगह डाल दिया जाता है और कई महीनो से साफ सफाई नहीं होने के कारण अब कचड़ों से बदबूदार दुर्गंध फैलने लगी है। जिसके कारण हटिया में आने वाले लोगों को और वहां रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बता दे कि यदि जल्द ही कचड़ो का उठाव नही किया गया तो आने वाले समय में बीमारी और महामारी भी फैल सकती है। अब देखना है कि कब तक हटिया के लोगों को इस दुर्गंध को झेलना पड़ेगा जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री महोदय , धनबाद डीसी ट्वीट कर किया अविलं संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्य वाई करने की आग्रह की ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!