
शाहगंज (जौनपुर),
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सोमवार को सपा नगर कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी ने की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, सुशील राव राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी ,पूर्व सभासद मकसूद हसन, सुहेल आज़मी, व्यापार सभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष शेखर साहू, जसीम खान, मनोज अग्रहरि, सभासद अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव (सभासद प्रतिनिधि), छेदी लाल वर्मा, शिव प्रसाद, परवेज, फैजान, हरि नारायण यादव, वकील अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता अब्बू लैस, सफीक अहमद, पूर्व सभासद बच्चू लाला, जय किशन (सपा सचिव, शाहगंज) सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व और विकासात्मक कार्यों को याद करते हुए उनके दीर्घायु और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना की। अंत में सभी ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।







