A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय किसान यूनियन मंच ने टोल पर किसानों से वसूली का किया विरोध, जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

भारतीय किसान यूनियन मंच ने टोल पर किसानों से वसूली का किया विरोध, जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

फ़िरोज़ाबाद।
भारतीय किसान यूनियन मंच ने टोल प्लाजा द्वारा किसानों से अवैध रूप से टैक्स वसूलने का आरोप लगाते हुए ज़िला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने बताया कि टोल कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर, ट्रॉली और कृषि कार्य में लगे वाहनों से जबरन टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जो कि नियमों के खिलाफ है।

संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में टोल प्रबंधन को पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर किसानों के वाहनों को छूट नहीं दी गई तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में भी किसानों के लिए टोल टैक्स से छूट दी गई थी, लेकिन अब टोल कर्मी मनमानी कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन मंच ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ अन्याय जारी रहा तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी टोल प्रबंधन और प्रशासन की होगी।

पत्र पर संगठन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के हस्ताक्षर हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!