
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 08 जुलाई 2025
भारी बरसात में भी नहीं थमा जश्न, आदिवासी गांव में पहुंची रोशनी — मंत्री इरफान अंसारी ने दिया विकास का उजाला!

जामताड़ा जिले के आदिवासी बहुल सुपायडीह के केंदबोना गांव में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कर-कमलों से विधिवत रूप से विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया।
यह वो गांव है जहाँ आज़ादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी। लेकिन आज, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अथक मेहनत और जनसेवा के संकल्प ने इस गांव के हर घर में उजाला ला दिया। भारी बारिश के बावजूद जनसैलाब उमड़ पड़ा — गांववासियों की आंखों में उम्मीद की चमक थी और चारों ओर गूंज रहे थे – “डॉ. इरफान अंसारी जिंदाबाद” के नारे।
इस मौके पर मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा की “विकास ही मेरी प्राथमिकता है। जात-पात, धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठकर मैं हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और घर में उजाला लाना चाहता हूँ। जामताड़ा की जनता ने मुझे जो सम्मान, स्नेह और भरोसा दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं दिन-रात उनके सेवा में समर्पित हूँ।”
गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी ने इस ऐतिहासिक पल को एक उत्सव की तरह मनाया। यह सिर्फ बिजली नहीं, बल्कि एक नई सुबह, नई शुरुआत और नए युग की ओर पहला कदम है।
केंदबोना अब अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ चुका है — और इस क्रांति के सूत्रधार हैं डॉ. इरफान अंसारी।


