
एके थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों को अवैध असलहे संग दबोचा
फिरोजाबाद। थाना एका पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर मोहित उर्फ भोला समेत दो बदमाशों को अवैध तमंचों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों को रामपुर चौराहा से उस समय पकड़ा गया जब वे किसी आपराधिक वारदात की फिराक में थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुमित पुत्र मिथलेश निवासी झपारा थाना जसराना और मोहित उर्फ भोला पुत्र तेजेन्द्र सिंह निवासी पैंढत थाना एका के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
थाना एका में सुमित के खिलाफ मु0अ0सं0 173/25 व मोहित के खिलाफ मु0अ0सं0 174/25 अंतर्गत धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार मोहित उर्फ भोला एक शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद मैनपुरी व फिरोजाबाद में आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या की कोशिश, डकैती की योजना और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, कांस्टेबल रवि चौधरी, आशीष राजपूत और मोहित कुमार थाना एका से शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।









