A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

तीसरी बार बने बलवीर सिंह पूर्व सरपंच हस्सू खोखर पैक्स के चेयरमन

IMG 20250710 WA0256

तीसरी बार बने बलवीर सिंह पूर्व सरपंच हस्सू खोखर पैक्स के चेयरमन

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन कालावाली

खोखर बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति – लिमिटेड (पैक्स) के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 10 जुलाई दिन वीरवार – को सुबह खोखर पैक्स कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें पूर्व सरपंच बलवीर सिंह हस्सू को तीसरी बार प्रधान नियुक्त किया गया जबकि उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह माखा को बनाया गया है। इससे पहले यह – चुनाव 15 जून को होना था लेकिन चुनाव अधिकारी की सेहत ठीक न होने के कारण – स्थगित हो गया था। यह जानकारी देते हुए खोखर पैक्स के प्रबंधक भोला सिंह, पूर्व प्रबंधक चरणजीत सिंह खोखर ने बताया कि वेद प्रकाश निरीक्षक सहकारी समितियां डबवाली के आदेशानुसार 10 जुलाई को खोखर पैक्स के 6 सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव करवाया गया। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को चुनाव के लिए एजेंडा – भेज दिया गया था। बता दें कि पैक्स कमेटी के चयनित सदस्यों में सुखचेत सिंह पूर्व सरपंच तिगडी, सुखप्रीत कौर तिगड़ी, गुरजंट सिंह तिगड़ी, मलकीत कौर नौरंग, राजेन्द्र सिंह माखा, बलवीर सिंह हस्सू,व डी ओ साहिब के नाम शामिल हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!