A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

आरएमपीएसयू में परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू-कल होगा वृक्षारोपण

शिवानी जैन की रिपोर्ट

आरएमपीएसयू में परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू-कल होगा वृक्षारोपणScreenshot 2024 0418 160650 2

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के मिडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विश्वविद्यालय में एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गए हैं। जिसका लिंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वह सभी छात्र जिन्होंने एलएलएम व एमएससी एग्रोनॉमी के लिए पंजीकरण किया है उन्हें प्रवेश परीक्षा में बैठने‌ के लिए अलग से पंजीकरण करना अनिवार्य है जिसके लिए रुपए 700 जनरल/ओबीसी तथा रुपए 500 एससी/एसटी/दिव्यांग फीस देय है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 5 मई से समर्थ पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई रखी गई है।विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अपनी पहली मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को ही जारी कर दी थी जिसकी एडमिशन प्रक्रिया जारी है और अब तक 300 से अधिक एडमिशन स्नातक कक्षाओं के लिए हो चुके हैं।कल बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह,कुल सचिव वी के सिंह,परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार और वित्त अधिकारी वृक्षारोपण का शुभारंभ करेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!