A2Z सभी खबर सभी जिले की

मालखाना मुंशी की सरकारी रिवाल्वर से गोली लगने पर मौत, पुलिस जांच में जुटी.

IMG 20250711 WA0011

आजमगढ़

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

मालखाना मुंशी की सरकारी रिवाल्वर से गोली लगने पर मौत, पुलिस जांच में जुटी.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मालखाना मुंशी की गोली लगने से मौत हो गई. प्रथम दृष्टिया पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना शुक्रवार की सुबह की है. मुंशी नंदलाल राम बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

बताया गया कि सुबह 4:00 बजे मुंशी रोज की भांति मॉर्निंग वॉक आने के बाद थाना परिसर मैं स्थित कमरे में चले गए. किसी को कुछ भी नहीं बताया. काफी देर से थाने में उपस्थित न होने के बाद उनके साथ के लोगों ने उन्हें खोजना शुरू किया तो देखा कि सुबह 9 के आस-पास कमरे के बाहर खून बह रहा है और मुंशी की लाश पड़ी हुई थी. इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष से लेकर सभी बड़े अधिकारियों को पुलिसवालों ने दिया. आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक पुलिस को पता नहीं लगी है.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!