बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. आरोप लगाया कि कार्यकारी कुलपति पद का दुरुपयोग कर रहे है. दो महीने से छात्र अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ कई समस्याएं बताई लेकिन कार्यकारी कुलपति की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद छात्रों की नाराजगी केंद्रीय कार्यलय स्थित कुलपति कार्यालय तक पहुंच गई.
डॉक्टर कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर सुंदरलाल चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर से संबंधित विवादों को लेकर कुलपति द्वारा विगत माह में एक जांच समिति का गठन किया गया था, जिसे सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी. लेकिन कार्यकारी कुलपति ने कमेटी पर अनावश्यक दबाव बनाकर रिपोर्ट नहीं सबमिट होने दे रहे हैं, जो उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल है उनको तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.