बिना एक दिन काम कराए मजदूरों के नाम पर उठा ली गई लाखों की मजदूरी
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती यूपी
।। बरोसर ग्राम पंचायत ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, 333 मजदूरों के नाम पर मस्टरोल में किया खेल।।
कप्तानगंज बस्ती।। बिना एक दिन काम कराए मजदूरों के नाम पर उठा ली गई लाखों की मजदूरी। मनरेगा योजना को बना दिया गया खुला लूटघर, हकदार मजदूरों को नहीं मिली फूटी कौड़ी। जमीन पर नहीं दिखा एक भी कार्य, लेकिन कागज़ों पर दर्ज हुआ फुल मस्टरोल। ्ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से चल रहा मस्टरोल घोटाले का खेल। बरोसर पंचायत बना भ्रष्टाचार का हॉटस्पॉट, ग्रामीण बोले – जांच नहीं तो आंदोलन। लगातार शिकायतों के बाद भी खामोश है प्रशासन, सवालों के घेरे में अफसर।
मनरेगा के नाम पर फर्जीवाड़ा, असली मज़दूर दर-दर भटकने को मजबूर। 333 मजदूरों की सूची बनी मोटी कमाई का जरिया, जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा। गांव की गलियों में चर्चा – “मजदूरी तो नहीं मिली, लेकिन नाम बिक गया”। ग्रामसभा में नहीं रखी गई मस्टरोल की जानकारी, पारदर्शिता नदारद। लाखों की लूट के बावजूद जनप्रतिनिधि मौन, जवाबदेही से बचते दिखे। कागज़ों की दुनिया में फर्जी मजदूर बने हीरो, हकीकत में सब फेल।।
कप्तानगंज ब्लॉक में मचा हड़कंप, लेकिन कार्रवाई शून्य।अब जनता पूछ रही है – “क्या बरोसर भ्रष्टाचार का ब्रांड एम्बेसडर बन गया?”











