A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच पुलिस ने दिनांक 11.07.2025 की रात्रि में बंसल चौराहे पर स्थित मल्टी में हुए हाई प्रोफाईल अंधे कत्ल का 24 घन्टें में किया पर्दाफाश,

पुलिस थाना नीमच केंट सहित संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।

FB IMG 1752422328912

नीमच -पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा महिला लीला देवी हत्या कांड का मामला अति संवेदनशील होने के कारण नीमच केंट पुलिस,सायबर सेल एवं अन्य पुलिस थाने की टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिष्चित करने के लिए स्वंय द्वारा टीमों की लगातार मानिटरिंग‌ की गई।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अर्जुन मीणा फरियादी के घर पर डेढ़ वर्ष पुर्व पुताई का कार्य करने गया था, जिससे आरोपी घर की स्थिति से वाकिफ था।
बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में अकेले रहने व धनाढ्य परिवार होने के कारण 6 महापूर्व आरोपी द्वारा 32000 रुपए भी चोरी किए गए थे।
आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अनेकों बार फरियादी के घर की रेकी भी की गई।
घटना दिनांक को जब महिला घर पर अकेली थी तब आरोपी द्वारा महिला के घर पर चोरी की वारदात‌‌ को अंजाम देते समय महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से गला रेत कर महिला की हत्या कर दी।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला के अंधे कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अर्जुन मीणा सहित घटना के पश्चात मुख्य आरोपी द्वारा अपने दोस्त को लिफ्ट देकर घर छोड़ने वाला अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ‌।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार 24 घन्टें तक सीसीटीवी कैमरों, तकनिकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पतारसी कर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी अर्जुन मीणा की निशादेही से चोरी की वारदात के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकु एवं चोरी किये गये 1,60,000/- रूपयें भी पुलिस ने बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी-
1. अर्जुन पिता मुन्नालाल मीणा उम्र 34 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 चांदमल पन्नालाल मोटर गैरेज के पास बघाना।
2. लाभचंद उर्फ बंटी पिता कन्हैयालाल कुम्हार उम्र 43 वर्ष निवासी गली नम्बर 04 मकान न. 04 बघाना।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरी को सम्मानित भी किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!