

मनासा – नारायणगढ़ और सौम्या मनासा मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग चपेट में आ गए। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लालू गायरी और राजू पिता मांगीलाल, दोनों निवासी बेलरा देवरी, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार राजेश शर्मा निवासी मनासा गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद मंदसौर रेफर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अत्यधिक गति और लापरवाही के कारण हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नारायणगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[yop_poll id="10"]



