A2Z सभी खबर सभी जिले की

बरसात के तेज बहाव में बहे दो मासूम बच्चों के शव 16 घंटे बाद हुए बरामद ,घरों में पसरा मातम

देवबंद:- ग्रामीण क्षेत्र मे IMG 20250724 092655बरसात के तेज बहाव में बहे दो मासूम बच्चों के शव 16 घंटे बाद बरामद हुए हैं। जिसके चलते पूरे गांव में मातम पसर गया। हर गांव के व्यक्ति की आंखें नाम है मां-बाप के बहते आंसू देख हर व्यक्ति दुख और गम में डूबा है। पूरे गांव में किसी भी समाज व धर्म के व्यक्ति के यहां चूल्हा तक नहीं चढ़ा है। सोमवार की शाम बचीटी गांव निवासी शाहरुख का 12 वर्ष से पुत्र वाजिद और अरशद का 13 वर्ष से पुत्र अजीम गांव में स्थित खाले को पार कर रहे थे, इसी दौरान पर रपट जाने के कारण दोनों बच्चे पानी में बह गए। करीब गोताखोर, पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त अभियान के बावजूद भी दोनों बच्चों का पता नहीं चल पा रहा था। गरीब 16 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 9:00 बजे दोनों बच्चों के शव खाले से बरामद हुए। इसके बाद परिजनों में हाकार मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्राम प्रधान पति मोमीन त्यागी ने बताया की दोनों बच्चों के सब का पंचायत नामा भर परिजनों को दिलवा दिया गया है। देर शाम गमगीन माहौल में बच्चों के शवों को सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!