A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीपतः मवेशी तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, स्वराज माजदा सहित 17 मवेशी जब्त… पुलिस और बजरंग दल ने की घेराबंदी,

IMG 20250724 WA0295मनीष कौशिक बिलासपुर – सीपत थाना पुलिस और बजरंग दल ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्वराज माजदा वाहन में भरकर ले जाए जा रहे 17 नग मवेशी (गाय, बछड़ा, बैल) बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 10,67,000 आंकी गई है। यह कार्रवाई ग्राम झलमला के मेन रोड पर की गई, IMG 20250725 084511 1
जहां एक संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 10 W 8939 में मवेशियों को भरकर राज्य से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक गोपाल सतपथी ने टीम गठित कर घेराबंदी की और वाहन को रोका।IMG 20250724 WA0299 1गिरफ्तार आरोपियों के नाम भारत यादव 22 वर्ष और सुरेंद्र यादव 19 वर्ष निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराएं 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(ड) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
IMG 20250724 WA0298 जब्त किए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें ग्राम गतौरा स्थित माँ भुवनेश्वरी गौशाला में सुरक्षार्थ सौंपा गया। इस कार्रवाई में सीपत थाना पुलिस की सक्रियता और तत्परता महत्वपूर्ण रही।

Back to top button
error: Content is protected !!