अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार गिरे एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कुशीनगर। कुबेस्थान थाना अंर्तगत भगड़ा पिपरसी कर्बला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को झकझोर कर रख दिया। अनियंत्रित मोटरसाइकिल गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है जब राजू पुत्र राजेश उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी चाफ गड़हा टोला थाना विशुनपुरा अपने मित्र गौरव पुत्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी लोहरपट्टी, थाना विशुनपुरा के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के चलते बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौरव को गंभीर चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है।
राजू की असमय मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











