A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

पुलिस छापेमारी में 7 किलोग्राम गांजा के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

धनबाद

वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशानुसार दिनांक 03.08.2025 के अपराह्न से 04.08.2025 के पूर्वाह्न तक सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नूतन मोदी, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

 

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों द्वारा छापामारी के दौरान धीवर बस्ती, कोलाकुसमा के रहने वाले (1). उज्जवल कुमार धीवर (2). टुम्पा धीवर उर्फ कालोराम देवी, (3). रूम्पा धीवर उर्फ अष्टमी देवी के घर से करीब 02 (दो) किलोग्राम तथा कुसुम विहार फेज-2 के रहने वाले (4) शेखर, कुमार महतो उर्फ बबलू के ढ़ांगी मोड़, बसंत विहार स्थित दुकान से करीब 05 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया है।

 

अवैध गाँजा रखने एवं खरीद-बिकी करने में संलिप्त 05 (पाँच) व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है, जिसमें दो महिला भी शामिल है। अवैध गाँजा खरीद-बिकी करने में अन्य कई लोग संलिप्त है, जिसके विरुद्ध जाँच पड़ताल की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता संबंधी विवरण :

 

(1) उज्जवल कुमार धीवर, उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० राखो हरि धीवर,

 

(2) टुम्पा धीवर उर्फ कालोराम देवी उम्र 58 वर्ष, पति स्व० गेबू धीवर,

 

(3) रूम्पा धीवर उर्फ अष्टमी देवी, उम्र 40 वर्ष, पति स्व० राखो हरि धीवर

 

उपरोक्त सभी सा० धीवर बरती नियर हरि मंदिर कोलाकुसमा, थाना सरायढेला, जिला धनबाद

 

(4) शेखर कुमार महतो उर्फ बबलू, उम्र करीब 48 वर्ष, पे० रामजतन महतो, सा० कुसुम विहार फेज-2, एवं

 

(5) राकेश कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता उम्र करीबः-45 वर्ष पे०:- राधेश्याम गुप्ता सा०:- वृन्दावण कोलोनी नियर गोल बिल्डिंग, दोनों थानाः सरायढ़ेला, जिलाः धनबाद।

 

छापामारी के दौरान बरामद सामानों का विवरण:-

गाँजा करीब 07 किलोग्राम

Back to top button
error: Content is protected !!