
प्राईवेट वाहन चालक 8 अगस्त को जनता मजदुर संघ के बैनर तले करेंगे धरना प्रदर्शन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले प्राइवेट वाहन चालकों के द्वारा जनता मजदूर संघ के बैनर तले आगामी 8 अगस्त को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इसको लेकर जनता मजदूर संघ के द्वारा मंगलवार को पिपरवार महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के मध्यम से बताया गया कि 21 जुलाई 2025 को प्राइवेट वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया था।इसके बाद 28 जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय में प्रबंधन और वाहन चालकों की वार्ता जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में हुई।वार्ता में प्रबंधन के द्वारा एक सप्ताह का समय लिया गया था,लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया,जिसके कारण प्राइवेट वाहन चालकों में रोष व्याप्त है।प्राइवेट वाहन चालकों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए 8 अगस्त को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।यदि इसके बावजूद मांगे पूरी नहीं हुई तो वाहन चालकों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।वाहन चालको की मुख्य मांगों मे वाहन चालकों को एचपीसी के तहत न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने,भीटीसी,सीएमपीएफ एंव पेंशन की सुविधा देने, वाहन चालकों को ड्रेस कोड व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने,वाहन चालकों को मेडिकल सुविधा एवं हाजिरी बनाने सहित अन्य मांगे शामिल है।इस मौके पर जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी के अलावा स्थानीय वाहन चालक मौजूद थे।




