A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी, गया द्वारा “MPLS (Mitigation Project for Lightning Safety)” कार्यक्रम के अंतर्गत वज्रपात जनजागरूकता वाहन को दिखाई गई हरी झंडी।

प्रेस विज्ञप्ति
आपदा प्रबंधन विभाग, गया

जिला पदाधिकारी, गया द्वारा “MPLS (Mitigation Project for Lightning Safety)” कार्यक्रम के अंतर्गत वज्रपात जनजागरूकता वाहन को दिखाई गई हरी झंडी।

आज गया जिला समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, गया द्वारा वज्रपात जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा संचालित “MPLS (Mitigation Project for Lightning Safety)” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चयनित पंचायतों में वज्रपात से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाएगा।

MPLS कार्यक्रम का उद्देश्य वज्रपात से होने वाली जनहानि को रोकना एवं समुदाय में जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम को माननीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। MPLS के लिए कुल ₹186.78 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है, जो देश के 10 राज्यों — आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल — के 50 चयनित जिलों में क्रियान्वित की जा रही है।

बिहार राज्य के लिए ₹19.3103 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। गया जिला इसमें शामिल है और जिले के 3 प्रखंडों के चयनित पंचायतों में यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। चयनित पंचायतों में बिहटा, खिजरसराय प्रखंड , बमुआर एवं गुरियावा, मोहनपुर प्रखंड, तथा चरोकरी, फतेहपुर प्रखंड शामिल हैं।

यह अभियान आमजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी देगा, जिससे भविष्य में जनहानि को रोका जा सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!